रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर काम करेगा। इस फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है।
रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।र्दियों के दिनों में मेवा गुड़ पंजीरी आपको दुरुस्त रखेगी। जानिए कैसे बनाते हैं मेवा गुड़ पंजीरी
सामग्री
- बादाम- 20 ग्राम
- गोंद- 20 ग्राम
- काजू- 20 ग्राम
- किशमिश- 1 चम्मच
- मखाना- 30 ग्राम
- कद्दूकस किया सूखा नारियल- 20 ग्राम
- पिस्ता- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
- घी- 150 ग्राम
- गुड़ का बूरा- 1/4 कप
- सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
एक नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करके उसमें गोंद भूनकर निकाल लें। बचे हुए घी में बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का भूनकर निकाल लें। अब पैन में मखाने डालकर क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर भूनें। ठंडा करके मखाने और गोंद को मोटा-मोटा कूट लें। काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें। सौंफ और अजवाइन भी सूखा भून लें। सभी चीजों को एक बाउल में डालकर मिलाएं। उसमें गुड़ का बूरा डालकर मिलाएं। सर्दियों में यह पंजीरी खाएं। सेहत दुरुस्त रहेगी।
No comments:
Post a Comment